ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलशोषण की शिकार महिला से पुलिस ने मांगी घूस तो खाया जहर फोटो..1

शोषण की शिकार महिला से पुलिस ने मांगी घूस तो खाया जहर फोटो..1

.नखासा थानाक्षेत्र का मामला, पति की मौत के बाद महिला को निकाह का झांसा देकर देवर ने बनाए शारीरिक संबंध .चार साल से शारीरिक शोषण कर रहा था देवर, अब ससुरालियों ने महिला के साथ की मारपीट .महिला ने थाने...

शोषण की शिकार महिला से पुलिस ने मांगी घूस तो खाया जहर फोटो..1
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 19 Jul 2017 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

.नखासा थानाक्षेत्र का मामला, पति की मौत के बाद महिला को निकाह का झांसा देकर देवर ने बनाए शारीरिक संबंध .चार साल से शारीरिक शोषण कर रहा था देवर, अब ससुरालियों ने महिला के साथ की मारपीट .महिला ने थाने पहुंचकर दी जानकारी तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाये मांगे पांच सौ रुपये संभल। हिन्दुस्तान संवाद देवर द्वारा चार साल तक शारीरिक शोषण की शिकार और मारपीट से परेशान महिला ने इंसाफ के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मगर जख्मों पर मरहम लगाने के बजाये उससे रिश्वत मांगी गई। बेबस महिला को कोई रास्ता नहीं दिखा तो जहर खा लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, पति की मौत के बाद महिला को देवर ने निकाह का झांसा देकर संबंध बनाए थे। चार साल बाद मुकर गया। नखासा थानाक्षेत्र के गांव मंडलाई निवासी एक ग्रामीण की पांच साल पहले मौत हो गई थी। तब उसकी पत्नी व तीन बच्चे बेसहारा हो गए थे। महिला का आरोप है कि चार साल पहले उसे देवर ने निकाह करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। कई बार महिला ने निकाह करने को कहा लेकिन देवर टालमटोल करते हुए संबंध बनाता रहा। मंगलवार को महिला ने निकाह के लिए कहा तो देवर, ससुर व सास ने मारपीट की और बच्चों के साथ घर से निकालने लगे। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर ससुरालियों ने महिला को छोड़ा। महिला को उम्मीद थी कि पुलिस उसे इंसाफ दिलाएगी। महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के साथ महिला से पांच सौ रुपये की रिश्वत मांगी। बेबस महिला घर लौट गई। बुधवार सुबह को महिला ने जहर खा लिया। आसपास के लोगों ने महिला की हालत बिगड़ती देखी तो उसके मायके वालों को सूचना दी। मायके के लोग आनन फानन में मंडलाई पहुंचे। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला ने देवर की करतूत और पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। अफसरों से जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की मांग की। ............वर्जन...............नखासा थाना इलाके में महिला द्वारा जहर खाने की बात सामने आई है। वह पुलिस के पास शिकायत लेकर गई थी इस बात की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जानकारी कराई जा रही है। किसी ने ऐसा किया है तो कार्रवाई होगी।पंकज पांडेय,अपर पुलिस अधीक्षक संभल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें