ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलघरेलू हिंसा : महिलाओं की ताकत बनेगी हेल्पलाइन 181

घरेलू हिंसा : महिलाओं की ताकत बनेगी हेल्पलाइन 181

भाजपा सरकार ने घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें ताकत देने के लिए 181 वूमेन हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा शुरु की है। 181 टोल फ्री नंबर है। काल करते ही रेस्क्यू वैन मदद को दौड़ेगी। सेवा...

घरेलू हिंसा : महिलाओं की ताकत बनेगी हेल्पलाइन 181
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 25 Jun 2017 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सरकार ने घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें ताकत देने के लिए 181 वूमेन हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा शुरु की है। 181 टोल फ्री नंबर है। काल करते ही रेस्क्यू वैन मदद को दौड़ेगी। सेवा का काल सेंटर लखनऊ से संचालित है। सेवा न सिर्फ तमाम महिलाओं की सुरक्षा हो सकेगी बल्कि अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकेगी। महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को सबक सिखाने और घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई पहल की है। इस पहल को नाम दिया गया है 181 वूमेन हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन। कोई भी महिला या बालिका जो विषम परिस्थितियों से ग्रस्त हो या उसे किसी प्रकार की अन्य समस्या हो तो सहायता ली जा सकेगी। इसके अलावा महिला ऐसी परिस्थिति में है,जिसमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी मदद करने की जरूरत है, तो हेल्पलाइन से संबद्ध जीपीएस सिस्टम युक्त रेस्क्यू वैन के माध्यम से 181 की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। रेस्क्यू वैन में एक प्रशिक्षित महिला सुगमकर्ता के साथ महिला पुलिस आरक्षी तैनात रहेंगी। जिसके द्वारा महिलाओं को विषम परिस्थितियों से बचाने व प्रारंभिक सहायता देने का काम किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास अनुभाग-3 की प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें