ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरपिता की हत्या के आरोप में एक बेटे को पुलिस ने भेजा जेल, दो अभी फरार

पिता की हत्या के आरोप में एक बेटे को पुलिस ने भेजा जेल, दो अभी फरार

रामपुर मनिहारन क्षेत्र के कल्लरपुर गुर्जर में जमीनी विवाद में पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा...

पिता की हत्या के आरोप में एक बेटे को पुलिस ने भेजा जेल, दो अभी फरार
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 19 Sep 2017 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर मनिहारन क्षेत्र के कल्लरपुर गुर्जर में जमीनी विवाद में पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के कल्लरपुर गुर्जर गांव में 80 वर्षीय राम स्वरूप व उसका भाई 75 वर्षीय राम सिंह रहता है। राम स्वरूप के तीन बेटे हैं समय सिंह, श्यामू व प्रीतम सिंह है। जबकि रामसिंह की शादी नहीं हुई है। रविवार को परिवार में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें रामस्वरूप को चोट लग गई थी। रामस्वरूप की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने एक बेटे प्रीतम की तहरीर पर समय सिंह, समय सिंह पुत्र राम स्वरुप, अंकित पुत्र समय सिंह व श्यामू पुत्र रामस्वरूप को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। जिसमें एक आरोपी समय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने समय सिंह को पिता की मौत के आरोप में जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी तक फरार चल रहे है। इंस्पेक्टर रामपुर मनिहारन सीपी कठेहरिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किये जा रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें