ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुर45 मिनट से एक घंटे तक शहर की सड़कों पर रहें अधिकारी : योगी

45 मिनट से एक घंटे तक शहर की सड़कों पर रहें अधिकारी : योगी

प्रदेश में सबसे अंत में सहारनपुर मंडल की समीक्षा करने सोमवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाएं और व्यवस्था में सुधार कर लें, अन्यथा अगले दौरे में बख्शे...

45 मिनट से एक घंटे तक शहर की सड़कों पर रहें अधिकारी : योगी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 21 Aug 2017 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में सबसे अंत में सहारनपुर मंडल की समीक्षा करने सोमवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाएं और व्यवस्था में सुधार कर लें, अन्यथा अगले दौरे में बख्शे नहीं जाएंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन 45 मिनट से एक घंटे तक शहर की सड़कों पर पैदल चलें और व्यवस्था को देखें। डायल 100, एंटी रोमियो स्क्वायड और निर्माण कार्यों में सुधार के लिए उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है। अपराध पर नियंत्रण करने पर उन्होंने शामली और मुजफ्फरनगर के पुलिस अधिकारियों को बधाई दी तथा हिंसा पर नियंत्रण के लिए सहारनपुर के अधिकारियों के प्रयासों को सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब पांच घंटे तक सहारनपुर में रहे। सबसे पहले उन्होंने पुलिस लाइन में पार्टी के नेताओं से वार्ता की और इसके बाद वह जनमंच सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 377 तथा बीपीएल निशुल्क विद्युत संयोजन योजना के 889 लाभार्थियों को योजना के प्रमाण पत्र देने थे। सभागार में दोनों योजनाओं के दस-दस लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिए। यहीं पर उन्होंने संबोधन किया। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे और यहां पर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उनका मुख्य फोकस अपराध और अपराधियों पर रहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह प्रतिदिन 45 मिनट से एक घंटे तक पैदल ही शहर की सड़कों पर जनता के बीच रहें और सारी व्यवस्था को देखें। एंटी रोमियो स्क्वायड को और अधिक सक्रिय किया जाए और पूरे मंडल में कोई भी मनचला छेड़छाड़ की हिम्मत न कर सके। लेकिन इसके नाम पर किसी को परेशान भी न किया जाए। डायल 100 में और सुधार करने की हिदायत पुलिस अधिकारियों को दी गई। निर्माण कार्यों को लेकर उन्होंने पीडब्लूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सुधर जाएं और गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप काम कराएं। अगली बार वह स्वयं इन कामों को देखेंगे और तब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मंडल में गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से पिछले साल की तुलना में 18 सौ करोड़ का अधिक भुगतान कराने की भी सराहना की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें