ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरभाजपा में गुटबाजी: सहयोगी संगम में नहीं पहुंचे राज्यमंत्री औलख

भाजपा में गुटबाजी: सहयोगी संगम में नहीं पहुंचे राज्यमंत्री औलख

रामपुर की भाजपा में एक बार फिर गुटबाजी सामने नजर आई। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण और सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख गुटबाजी के चलते ही पार्टी की ओर से आयोजित सहयोगी संगम समारोह में नहीं पहुंचे।...

भाजपा में गुटबाजी: सहयोगी संगम में नहीं पहुंचे राज्यमंत्री औलख
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 13 Aug 2017 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर की भाजपा में एक बार फिर गुटबाजी सामने नजर आई। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण और सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख गुटबाजी के चलते ही पार्टी की ओर से आयोजित सहयोगी संगम समारोह में नहीं पहुंचे। पार्टी ने सांसद से लोगों को सम्मान कराकर समारोह का समापन कर दिया गया। राज्यमंत्री का समारोह में न पहुंचना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसद डा. नैपाल सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बीच तनातनी जगजाहिर है। दोनों नेता और उनके समर्थक एक दूसरे को जहां बस चलता है नीचा दिखाने में लगे हैं। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी नकवी गुट के माने जाते हैं। पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गुटबाजी पूरी तरह सामने आ गई। सांसद का जिला पंचायत चुनाव को लेकर आडियो वायरल हो जाने से एक दूसरे में दूरियां और बढ़ गईं। रविवार को पार्टी की ओर से जिला पंचायत सभागार में हुए सेवा सहयोगी संगम समारोह में राज्यमंत्री औलख को मुख्य अतिथि बनाया गया था। निमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में औलख का नाम था। उनसे सीधे जुड़े तमाम कार्यकर्ता भी समारोह में पहुंचे। लेकिन, राज्यमंत्री औलख को समारोह में न देख उनके समर्थक मायूस हो गए। कुछ कार्यकर्ता तो बीच समारोह से उठकर चले गए। जिले में मौजूद रहने के बाद भी राज्यमंत्री औलख के समारोह में न पहुंचने पर भाजपा में खुलकर हुई गुटबाजी की चर्चा दिनभर शहर में रही। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व्यस्तता के चलते समारोह में नहीं पहुंच सके। निमंत्रण पत्र में समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उनका नाम जरूर लिखवाया था लेकिन, राज्यमंत्री ने समारोह में आने में असमर्थता व्यक्त कर दी थी। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। -सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष भाजपा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के ताऊजी कुंदन सिंह का दो दिन पूर्व निधन हो गया था। जिसके चलते मंत्री जी शनिवार की रात रामपुर पहुंचे थे। रविवार की सुबह ही वह अपने गांव शिव नगर चले गए। जिस कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। -अजय तिवारी, मीडिया प्रभारी राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें