ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररक्षा बंधन पर बहनों के सफर पर पौने तीन लाख खर्च

रक्षा बंधन पर बहनों के सफर पर पौने तीन लाख खर्च

रक्षा बंधन पर्व पर बहनों के सफर पर सरकार के दो लाख 75 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इससे इतर रोडवेज ने रक्षा बंधन पर 9 लाख की नकद कमाई की। रक्षा बंधन पर विभिन्न रूटों पर रामपुर रोडवेज की 70 बसें दौड़ीं।...

रक्षा बंधन पर बहनों के सफर पर पौने तीन लाख खर्च
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 09 Aug 2017 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

रक्षा बंधन पर्व पर बहनों के सफर पर सरकार के दो लाख 75 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इससे इतर रोडवेज ने रक्षा बंधन पर 9 लाख की नकद कमाई की। रक्षा बंधन पर विभिन्न रूटों पर रामपुर रोडवेज की 70 बसें दौड़ीं। मंगलवार को भी रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर बहनों की खासी भीड़ रही। रामपुर डिपो ने रक्षा बंधन पर कुल 11 लाख 75 हजार की कमाई की है। जिसमें दो लाख 75 हजार रुपये सरकार पर कर्ज चढ़ गया है। 9 लाख रुपये नकद की कमाई हुई है। इसके लिए रामपुर रोडवेज ने करीब 15 दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, चालकों एवं परिचालकों की मनमानी के चलते बहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यदि चालक परिचालक गाड़ियों को रोडवेज के भीतर से गुजारते तो बहनों को इतनी दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ता। मंगलवार को भी रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर खासी भीड़ रही। मंगलवार को भी सभी रूटों पर 70 बसों को दौड़ाया गया। इसके अलावा लंबी दूरी की बसों को मुरादाबाद, बरेली और हल्द्वानी के अतिरिक्त चक्कर लगवाए गए। इसके बावजूद रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। रामपुर रोडवेज ने रक्षा बंधन पर्व पर कुल 11 लाख 85 हजार रुपये की कमाई की है। जिसमें 9 लाख रुपये नकद कमाए गए हैं। जबकि, दो लाख 75 हजार रुपये बहनों के टिकट पर प्रदेश सरकार ने खर्च किए हैं। -एके मल्होत्रा, एआरएम रामपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें