ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरप्रजापति समाज के विकास को कोई कसर नहीं छोड़ेंगे:औलख

प्रजापति समाज के विकास को कोई कसर नहीं छोड़ेंगे:औलख

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रजापति समाज के सम्मान और विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बगैर किसी भेदभाव के विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।...

प्रजापति समाज के विकास को कोई कसर नहीं छोड़ेंगे:औलख
Center,MoradabadMon, 29 May 2017 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रजापति समाज के सम्मान और विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बगैर किसी भेदभाव के विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। राज्यमंत्री भारतीय प्रजापति महासभा के मंडल स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री को मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। जिला सहकारी बैंक सभागार में हुए मंडल स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है। भाजपा सरकार की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि इस समाज को भी राजनीतिक भागीदारी मिले। इसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज का हर व्यक्ति उनका है। उसके हर दु:ख-सुख में वह साथ रहेंगे। मौका मिलते ही समाज की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि समाज के दुख दर्द से वह वाकिफ हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने कहा कि प्रजापति समाज ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए योगदान दिया है। भाजपा ने हमेशा इस समाज का सम्मान किया है। अन्य दलों ने तो इस समाज का शोषण ही किया है। प्रजापति समाज एकजुट होकर लोकसभा चुनावों में पार्टी का साथ दे। सम्मेलन में प्रदेश महासचिव सुरेश बहादुर प्रजापति, जिलाध्यक्ष दिनेश गोला, मीडिया प्रभारी राजीव प्रजापति, भारत भूषण गुप्ता, मोहन लाल सैनी, डा. गंगाराम प्रजापति, कुंवरपाल प्रजापति, भगवत सरन प्रजापति, रूप चंद्र प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, मुरारीलाल प्रजापति, कमल सिंह, पवन कुमार प्रजापति, दिलीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें