ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमिलक की चित्रलेखा का सीएम योगी ने किया सम्मान

मिलक की चित्रलेखा का सीएम योगी ने किया सम्मान

यूपी की टॉप टेन सूची में आठवें नंबर पर आई नगर के जानकी इंटर कॉलेज की छात्रा चित्रलेखा का लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा सम्मान किया गया है। गुरुवार को प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सम्मान...

मिलक की चित्रलेखा का सीएम योगी ने किया सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 23 Jun 2017 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी की टॉप टेन सूची में आठवें नंबर पर आई नगर के जानकी इंटर कॉलेज की छात्रा चित्रलेखा का लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा सम्मान किया गया है। गुरुवार को प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें एक लाख रुपये का चेक तथा टेबलेट प्रदान किया गया। भैंसोड़ी गांव निवासी वीरसिंह यदुवंशी बिलासपुर में बिजली विभाग में संविदाकर्मी के रूप में तैनात हैं। बताते हैं कि चित्रलेखा बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज़ थी। मन में आईपीएस बन कर देश में व्याप्त अपराध और भ्रष्टाचार को खत्म करने का स्वप्न देखती लगातार अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रही चित्रलेखा ने पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह की परेशानी को आड़े नहीं आने दिया। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में भी साइकल से छह किलोमीटर का सफर तय कर वह प्रतिदिन अपने गांव से नगर को आती। यहां पर कोचिंग करने के बाद सीधा विद्यालय पहुंचती। विद्यालय के बाद फिर घर और फिर पढ़ाई, यही उसका रोज़ का क्रम था। आखिर पढ़ाई रंग लायी। इण्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ क्या माता-पिटा और क्या उसका विद्यालय परिवार, सभी के हर्ष का ठिकाना न था। उसने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा अपने मंडल में वह टॉपर रही। प्रदेश सरकार की ओर से सम्मान समारोह का बुलावा आया तो पिता वीर सिंह और प्रधानाचार्य सोमपाल गंगवार के साथ ख़ुशी ख़ुशी वह लखनऊ जा पहुंची। वहां पर प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी ने अपने हाथों उसे एक लाख रुपये का चेक और टेबलेट भेंट किया। साथ ही उसके पिता को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें