ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुर73 वर्ष की आयु में भी रोजाना सुबह उठकर योग करते थे चेतन चौहान

73 वर्ष की आयु में भी रोजाना सुबह उठकर योग करते थे चेतन चौहान

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की 73 वर्ष की आयु थी। इस आयु में भी वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़े ही गंभीर रहते थे। वह नियमित योग व व्यायाम तो करते ही थे लेकिन अपने समर्थकों को भी योग करने की सलाह देते...

73 वर्ष की आयु में भी रोजाना सुबह उठकर योग करते थे चेतन चौहान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 17 Aug 2020 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की 73 वर्ष की आयु थी। इस आयु में भी वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़े ही गंभीर रहते थे। वह नियमित योग व व्यायाम तो करते ही थे लेकिन अपने समर्थकों को भी योग करने की सलाह देते थे। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की दिनचर्या योग व व्यायाम से ही शुरू होती थी। यही कारण था कि 73 वर्ष की उम्र में भी वह एकदम फिट दिखाई देते थे। उनके साथ पिछले तीस साल से जुड़े रामवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि वह चाहे रात को कितनी भी देरी से सोए लेकिन सुबह पांच बजे उठकर मार्निंग वाक के साथ व्यायाम व योग करते थे। वह करीब एक घंटा योग को देते थे। उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर रखा था। जो भी कार्यकर्ता या समर्थक उनसे मिलने आते थे। सबसे पहले वो उन्हें नियमित योग करने की सलाह देते थे।

इतना ही नहीं स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिया करते थे। कैबिनेट मंत्री फैक्ट्री में रुकते थे तो सुबह अपने कुछ समर्थकों के साथ योगासन करते थे। आखिरी बार पांच जुलाई को फैक्ट्री गए थे कैबिनेट मंत्रीगजरौला। कैबनेट मंत्री चेतन चौहान आखिरी बार पांच जुलाई को हाईवे स्थित अपनी फैक्ट्री में गए थे। वहां उन्होंने कोर कमेटी के साथ बैठक की थी। जिसमें विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे। वहां पर भी उन्होंने बैठक शुरू होने से पहले सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की बात कही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें