ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडारात में आधा घंटे के भीतर दो युवकों को मार दी गोली

रात में आधा घंटे के भीतर दो युवकों को मार दी गोली

शहर के दहिलामऊ और लालगंज के खंडवा गांव में शनिवार रात आधा घंटे के भीतर दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। लालगंज थाना क्षेत्र के खंडवा निवासी आशीष कोरी...

रात में आधा घंटे के भीतर दो युवकों को मार दी गोली
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 22 Jul 2017 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के दहिलामऊ और लालगंज के खंडवा गांव में शनिवार रात आधा घंटे के भीतर दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। लालगंज थाना क्षेत्र के खंडवा निवासी आशीष कोरी (27) पुत्र महरानी दीन रात करीब साढे़ आठ बजे खेतों की ओर शौच के लिए गया था। वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा तभी पीछे से एक बाइक से आए तीन युवकों ने उसे रोका और उसका मोबाइल फोन छीनने लगे। आशीष ने विरोध किया तो युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह घायल हो गया और हमलावर भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे लालगंज सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आशीष को गोली मारने के पहले बदमाश हनुमानपुर में शैलेन्द्र यादव का मोबाइल फोन छीनकर भागे थे। दूसरी घटना दहिलामऊ निवासी विनय प्रभूषण उर्फ रामा (32) के साथ रात करीब नौ बजे हुई। रामा दहिलामऊ टेलीफोन एक्सचेंज के पास मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर रहा था कि एक अपाचे बाइक से तीन युवक शहर की ओर से आए और दुकान के सामने रुके। उसमें से एक युवक ने रामा की ओर इशारा कर कहा यही है। इतने में दूसरे युवक ने पिस्टल निकालकर रामा पर फायर कर दिया। पीठ में गोली लगने पर रामा मोहल्ले की ओर भागा और बदमाश वापस शहर की ओर भाग निकले। रामा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें