ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडारोजेदारों को गाय के दूध से इफ्तार कराएंगे भाजपाई

रोजेदारों को गाय के दूध से इफ्तार कराएंगे भाजपाई

मुस्लिम वोटरों पर नजर गड़ाए भाजपा ने गोवध पर रोक और तीन तलाक मुद्दे के बाद अब रमजान को लेकर अपनी तैयारी की है। इस बार रमजान में रोजेदारों को गाय के दूध से इफ्तार कराने का ऐलान किया गया है। सियासी...

रोजेदारों को गाय के दूध से इफ्तार कराएंगे भाजपाई
Center,AllahabadTue, 23 May 2017 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

मुस्लिम वोटरों पर नजर गड़ाए भाजपा ने गोवध पर रोक और तीन तलाक मुद्दे के बाद अब रमजान को लेकर अपनी तैयारी की है। इस बार रमजान में रोजेदारों को गाय के दूध से इफ्तार कराने का ऐलान किया गया है। सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चा है। हालांकि रोजेदार सुन्नत अपनाते हुए खजूर से रोजा खोलता है। भाजपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक सोमवार को भंगवा गांव में हुई। इसमें नगर अध्यक्ष पूर्व प्रधान मकबूल हसन ने कहा कि गोवध रोकना मुसलमानों का फर्ज है। बैठक में मौजूद लोगों ने रमजान में गाय के दूध से इफ्तार करने का संकल्प लिया। मौलाना ऐनुल हसन, हाजी रऊफ, मो. शफीक, इसरार, अतीक, जलील, जुम्मन, कल्लन, नियामतुलनिशा, तैयबा बानो, रामसजीवन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें