ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडासुबह रिमझिम बारिश, धूप के साथ बढ़ती गई उमस

सुबह रिमझिम बारिश, धूप के साथ बढ़ती गई उमस

जिले में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन दिन के साथ धूप का असर बढ़ने से उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। जिले में उमसभरी गर्मी जारी है। बुधवार को...

सुबह रिमझिम बारिश, धूप के साथ बढ़ती गई उमस
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 21 Jun 2017 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन दिन के साथ धूप का असर बढ़ने से उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। जिले में उमसभरी गर्मी जारी है। बुधवार को सुबह अचानक मौसम बदल गया और पछुआ हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश करीब 25 मिनट तक जारी रही। रिमझिम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत तो मिली। लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया और धूप निकल गई। दिन के साथ धूप का असर बढ़ने से उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि बुधवार को कुल 2.4 मिमी वर्षा रेकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून समय से चला है, लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश में नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें