ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाभाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा। वक्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी...

भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिवस
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 17 Sep 2017 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा। वक्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। सभी जिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र और देवानंद त्रिपाठी ने भी विचार रखे। इस दौरान संजय कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, अजय पाण्डेय, श्याम सुंदर टाऊ, धर्मशील शुक्ल, वेदव्रत त्रिपाठी, अजय भारती, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ स्टेशन रोड स्थित पार्क की सफाई भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अच्युतानंद पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा का माल्यार्पण कर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान दीपक तिवारी, राजेश दुबे, ललित तिवारी, आलोक गर्ग, दीपेंद्र मिश्र, अखिलेश पंडित, मनीष भारती, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें