ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतवट वृक्ष से सुहागिनों ने मांगा अमर सुहाग

वट वृक्ष से सुहागिनों ने मांगा अमर सुहाग

वट-सावित्री व्रत का पर्व गुरुवार को सुहागिनों ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया। व्रती सुहागिनों ने सदा सुहागिन बने रहने की मनोकामना के साथ वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। शहर हो या गांव सभी जगह वट...

वट वृक्ष से सुहागिनों ने मांगा अमर सुहाग
Center,BareillyThu, 25 May 2017 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

वट-सावित्री व्रत का पर्व गुरुवार को सुहागिनों ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया। व्रती सुहागिनों ने सदा सुहागिन बने रहने की मनोकामना के साथ वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। शहर हो या गांव सभी जगह वट वृक्ष की पूजा के लिए इनके नीचे सुहागिनों की भीड़ रही। अपने अमर सुहाग के लिए गुरुवार को सुहागिनें सावत्री रूप में वट वृक्ष की पूजा करने पहुंची। यहां उन्होंने अपने सत्यवान की दीर्घायु के लिए भगवान से अराधना की। सुहागिनों ने परंपरागत तरीके से वृक्ष की पूजा कर उसे रक्षा सूत्र में बांधा। वृक्ष को इस तरह रक्षा सूत्र में बांध कर सुहागिनों ने उससे सदा सुहागिन बने रहने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अपने परिवार की कुशलता के लिए भी वट देव से प्रार्थना की। शहर में अशोक कालानी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में लगे विशालकाय बरगद की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में सुहागिनें पहंुची। सुहाग के जोड़े में सजी धजी महिलाओं ने विधि विधान से पहले बरगद की पूजा की और बाद में मंदिर में भी पूजा अर्चना की। रामलीला मैदान स्थित मंदिर के बरगद को पूजने के लिए भी बड़ी संख्या में सुहागिनें पहुंची। भीषण गर्मी भी सुहागिनों की आस्था डिगा नहीं सकी। गुरुवार को तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहा। इससे दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल रहा। मौसम की इस बेरुखी के बाद भी शहर हो या गांव सभी जगह बरगद के पेड़ों के नीचे सुहागिनों की भीड़ लगी रही। बरगद की छांव ने दिलाई सुहागिनों को राहतभीषण गर्मी में बरगद के पेड़ को पूजने पहुंची सुहागिनों पर बरगद की छाया खूब मेहरबान रही। पूजा के लिए यहां पहुंची सुहागिनें गर्मी से बेहाल थी पर घने बरगद की छाया ने बड़ी राहत पहुंचाई। इस छाया में कुछ देर सुस्ताने के बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें