ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतव्यापारियों ने बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार

व्यापारियों ने बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार

व्यापारियों ने बढ़ती समस्याओं और सैंपलिंग के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर बैठक कर जमकर नाराजगी जताई। जीएसटी की बंद पड़ी बेबसाइट को लेकर शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।...

व्यापारियों ने बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 16 Sep 2017 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

व्यापारियों ने बढ़ती समस्याओं और सैंपलिंग के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर बैठक कर जमकर नाराजगी जताई। जीएसटी की बंद पड़ी बेबसाइट को लेकर शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। व्यापारियों में बढ़ते उत्पीड़न को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई। इसमें बोलते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दुकानों की चेकिंग आदि को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल को साथ में ले जाकर परेशान किया जाता है। नगर में बिजली व्यवस्था का हाल काफी दयनीय है। 20 घंटे की अपेक्षा सात आठ घंटे बिजली मिल रही है। बार बार ट्रिपिंग भी हो रही है। बिजली चोरी के नाम पर एफआईआर दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की साइड काफी दिनों से बंद पड़ी है। इसके चलते व्यापारियों के रिर्टन नहीं दाखिल हो रहे हैं। विभागीय दिक्कतों का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा। व्यापारियों का उत्पीड़न काफी बढ़ गया है। अव्यवस्थाओं का बोल बाला इस कदर हावी है कि उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। हंसराज गुलाटी ने बताया कि अगर शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो व्यापारी एक राय होकर आंदोलन छेड़ देंगे। बैठक में युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, अशोक खंडेलवाल, शैलेन्द्र गुप्ता, फारुख आढ़ती, दीपक अग्रवाल, सोनू छीना, राजेन्द्र कुमार, सर्वजीत सिंह, उमेश गुप्ता, अजय खंडेलवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें