ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरपेट्रोल पंप की छत गिरी, कई कावंड़िए घायल

पेट्रोल पंप की छत गिरी, कई कावंड़िए घायल

खतौली में बंद पड़े पेट्रोल पंप की छत गिरने से दो दर्जन कांवरिया मलबे के नीचे दबे जिसमें से 7 कांवड़ियों को रेफर किया गया है। घटना गुरुवार सुबह चार बजे की है। छत गिरने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच...

पेट्रोल पंप की छत गिरी, कई कावंड़िए घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरThu, 20 Jul 2017 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

खतौली में बंद पड़े पेट्रोल पंप की छत गिरने से दो दर्जन कांवरिया मलबे के नीचे दबे जिसमें से 7 कांवड़ियों को रेफर किया गया है। घटना गुरुवार सुबह चार बजे की है। छत गिरने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाल, एसडीएम सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दरअसल इस बंद पेट्रोल पंप पर कांवड़ शिविर लगा था, जिसमें सैकड़ों कावड़िया मौजूद थे। जिस समय हादसा हुआ कांवड़िया सो रहे थे। इसमें दबकर सात कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कई अन्य को चोटें आई हैं। कई ने भागकर जान बचाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें