ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरकप्तान ने हड़काया तो दरोगा ने लौटाये तीस हजार रूपये

कप्तान ने हड़काया तो दरोगा ने लौटाये तीस हजार रूपये

प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योगी सरकार कितने भी प्रयास कर ले लेकिन पुलिस प्रशासन पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। एक दरोगा की रिश्वत का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। लखनऊ से घंटी...

कप्तान ने हड़काया तो दरोगा ने लौटाये तीस हजार रूपये
Center,MeerutMon, 22 May 2017 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योगी सरकार कितने भी प्रयास कर ले लेकिन पुलिस प्रशासन पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। एक दरोगा की रिश्वत का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। लखनऊ से घंटी बजते की कप्तान ने हड़काया तो दरोगा ने रिश्वत तो वापस की ही साथ ही पीड़ित से माफी मांग कर पीछा छुड़ाया। भंगेला चौकी पर तैनात दरोगा पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहा था। चेकिंग के दौरान दरोगा ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया। ट्रैक्टर चालक रतनपुरी के मोहम्मदपुर निवासी नौशाद ने दरोगा से ट्राली छुड़ाने का काफी प्रयास किया। लेकिन नहीं छुड़ा पाया। नौशाद ने अपने परिचित के माध्यम से विधायक के भाई से बात की। भाई ने दरोगा से ट्रैक्टर छोड़ने की बात कही तो उसने दोनों को सीज करने की बात कही। घंटों बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव पहुंच गया। नौशाद ने विधायक के भाई को बताया कि दरोगा ने तीस हजार की नगदी लेकर छोड़ दिया है। दरोगा की रिश्वत लेने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। लखनऊ बैठे भाजपा के एक विधायक ने कप्तान को दरोगा की करतूत बताई तो कप्तान ने कार्रवाई का आशवासन दिया। कप्तान ने पीड़ित को अपने कार्यालय बुलाकर मामले की जानकारी ली। कप्तान ने दरोगा को हड़काया तो तीस हजार रुपये वापस कर दिये। बात यहीं खत्म नहीं हुई, दरोगा ने पीड़ित से माफी मांगकर पीछा छुड़ाया। दरोगा की तीस हजार की नगदी को वापस करने की बात कोतवाली में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरोगा से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें