ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरप्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए आंगनबाड़ी नेत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया हवन

प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए आंगनबाड़ी नेत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया हवन

महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ उ़प्ऱ के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाडी कार्यकत्रियों का शुक्रवार को बेमियादी धरना जारी रहा। आंगनवाडी कत्रियों ने प्रशासन एवं शासन की बुद्धि शुद्धि के लिये धरना...

प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए आंगनबाड़ी नेत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया हवन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSat, 18 Nov 2017 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ उ़प्ऱ के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाडी कार्यकत्रियों का शुक्रवार को बेमियादी धरना जारी रहा। आंगनवाडी कत्रियों ने प्रशासन एवं शासन की बुद्धि शुद्धि के लिये धरना स्थल पर हवन कर नारे बाजी करते हुए सोई हुई सरकार व प्रशासन को जगाने का काम किया।

जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को लेकर सरकार फैसला नहीं करती है, तब तक हम काम पर नहीं लौटेंगी। शुक्रवार को कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना रखते हुए जोरदार नारेबाजी की। आंगनबाडी कार्यकत्रियां सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही उनके क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक नजरिये के साथ सहयोग करती हैं। चुनावों के समय भी सबसे अधिक कार्य कार्यकत्रियोंे को ही करना पडता है। इसके बावजूद भी सरकार हमारे हितों को लेकर कोई भी सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाती हैं। अध्यक्षता सत्यवती तथा संचालन सुशील रानी, शिवकुमारी ने किया। धरने पर अजब सिंह, राकेश शर्मा, संगीता, बबीता, संतोष, सुनीता, जयंती, मंजू, मीना वर्मा, दीपमाला, अनीता, सीमा, सरिता, गीता, सुषमा, ममता प्रजापति, सोनू, सुमन, मोनिका पल्लवी, सरोज, नीलम त्यागी, मंजू, शीला, रंजीता, संतोष, सुशील रानी, सत्यवती, रंजीता सैनी व आशा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें