ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादछापे के दौरान महिलाओं की पुलिस से झड़प, एक घायल

छापे के दौरान महिलाओं की पुलिस से झड़प, एक घायल

थानाक्षेत्र के चांदखेड़ी गांव में गोवंशीय पशुओं के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान घर में मौजूद महिलाएं पुलिस से भिड़ गई। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कर करीब छह किलो...

छापे के दौरान महिलाओं की पुलिस से झड़प, एक घायल
Center,MoradabadFri, 02 Jun 2017 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

थानाक्षेत्र के चांदखेड़ी गांव में गोवंशीय पशुओं के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान घर में मौजूद महिलाएं पुलिस से भिड़ गई। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कर करीब छह किलो प्रतिबंधित पशुओं का मीट बरामद किया। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आए। शुक्रवार को थाना डिलारी पुलिस को प्रतिबंधित पशुओं का मांस बेचने की सूचना मुखबिर ने दी। इस पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव चांदखेड़ी निवासी अकबर अली के घर छापा मारा। मौके पर पुलिस ने करीब छह किलो प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की मगर महिलाएं नहीं मानी। इस दौरान एक महिला ने कांस्टेबिल मावेंद्र की हाथ की अंगुली चबाकर घायल कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियो ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। पुलिस आरोपी अकबर व मांस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें