ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादचोटी कटने से दहशत में आई महिला की मौत

चोटी कटने से दहशत में आई महिला की मौत

चोटी कटवा के खौफ ने एक और जान ले ली। मुरादाबाद के एक गांव में चोटी कटने का खौफ ऐसा तारी हुआ कि उसकी जान चली गई। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा गांव निवासी महिला शबनम की देर रात चोटी कट गई। इससे...

चोटी कटने से दहशत में आई महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 22 Aug 2017 11:38 AM
ऐप पर पढ़ें

चोटी कटवा के खौफ ने एक और जान ले ली। मुरादाबाद के एक गांव में चोटी कटने का खौफ ऐसा तारी हुआ कि उसकी जान चली गई। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा गांव निवासी महिला शबनम की देर रात चोटी कट गई। इससे वह दहशत में आ गई। बेहोशी की हालत में परिवार वालों ने उसे रात में ही एक स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। हालत नाजुक होने पर उसे सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डाक्टरों ने शबनम को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद सलीम की पत्नी शबनम की उम्र करीब 35 वर्ष है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिवार वालों ने शबनम के शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया। इस घटना से जटपुरा गांव में दहशत का माहौल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें