ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादईद पर घर आ रहे दो युवकों की हादसे में मौत, एक घायल

ईद पर घर आ रहे दो युवकों की हादसे में मौत, एक घायल

ईद पर घर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की हादसे में मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तड़के पांच बजे हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद डाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए...

ईद पर घर आ रहे दो युवकों की हादसे में मौत, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 26 Jun 2017 01:31 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद पर घर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की हादसे में मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तड़के पांच बजे हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद डाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए हैं। सोमवार की तड़के पांच बजे हाईवे पर गांव ढकिया चमन के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद डाला। जिसमें बाइक सवार इरफान पुत्र टिल्लू मास्टर गांव नक्खा नगला उर्पु कोकापुर थाना छजलैट व इमरान पुत्र नन्हें निवासी कांठ मुरादाबाद की मौत हो गई। जबकि उनका साथी फैसल पुत्र तौफीक गांव रीदमपुर थाना कटघर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, वह दिल्ली में काम करते थे और ईद के त्योहार पर घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें