ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद में दो पक्षों में पथराव, पहुंची पुलिस

कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद में दो पक्षों में पथराव, पहुंची पुलिस

ईद की नमाज के बाद मेले में पेप्सी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर हालात सामान्य हुए। डिडौली...

कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद में दो पक्षों में पथराव, पहुंची पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 26 Jun 2017 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद की नमाज के बाद मेले में पेप्सी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर हालात सामान्य हुए। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में ईद की नमाज के बाद वसीम पक्ष का किशोर शानू पेप्सी पी रहा था। इसी बीच प्रधान पक्ष का एक किशोर पहुंच गया। जिनमें पेप्सी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने पेप्सी छीनकर फेंक दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई और पथराव हुआ। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने मारपीट के बाद पथराव किया। पथराव में आरिफ घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर माहौल सामान्य हुआ। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें