ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादअखिलेश की हिरासत पर भड़के सपाई

अखिलेश की हिरासत पर भड़के सपाई

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर प्रदेश भर में सपाई भड़क गए। मुरादाबाद में जिला इकाई और सपा यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन करके...

अखिलेश की हिरासत पर भड़के सपाई
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 17 Aug 2017 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर प्रदेश भर में सपाई भड़क गए। मुरादाबाद में जिला इकाई और सपा यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन करके अपने गुस्से का इजहार किया। गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही सपा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी के भूड़ा का चौराहा स्थित कार्यालय पर जुटने लगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और कुन्दरकी विधायक हाजी रिजवान के नेतृत्व में अपने नेता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ सड़क जाम करके नारेबाजी शुरू कर दी। कई घंटे तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लेना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। इधर इंपीरियल तिराहे पर सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जुबैर असद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष शुएब पाशा, संजीव यादव, जयवीर यादव, धर्मेंद्र यादव, उवैद इकराम, लुकमान खां, मो. आसिफ,आकिल खां,फरीद मलिक,हाजी फुरकान कुरैशी,जिगरी मलिक, हाजी अकरम खां,शमीम अहमद, इकबाल अंसारी,लालू परवेज, कामिल मंसूरी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें