ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादस्कूलों में धूमधाम से मनाया आजादी का उत्सव

स्कूलों में धूमधाम से मनाया आजादी का उत्सव

शहर के विभिन्न इंटर कालेजों में आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजकीय कन्या इंटर कालेज में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। संचालन मंगलेशलता यादव ने किया। नीतिपाल, कंचन...

स्कूलों में धूमधाम से मनाया आजादी का उत्सव
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 16 Aug 2017 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के विभिन्न इंटर कालेजों में आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजकीय कन्या इंटर कालेज में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। संचालन मंगलेशलता यादव ने किया। नीतिपाल, कंचन वर्मा, अनीता चमोली, सुमन कुमारी आदि मौजूद थे। कौसल्या कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मधु गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उत्तर प्रदेश स्काउट और गाइड की ओर से जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण मेजर डा. देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर डा. वीएस यादव, मधुबाला त्यागी, आरके टंडन, अशोक कुमार गुप्ता, इफ्राइम अहमद आदि मौजूद थे। संचालन वंश बहादुर ने किया। रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज में छात्राओं ने प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रबंधक ललित कौशिक, प्रधानाचार्य मधुबाला त्यागी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एसएस इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस मौके पर उप प्रबंधक इंद्रबहादुर सक्सेना, प्रधानाचार्य डा. वीएस यादवऔर वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने ध्वजारोहण किया। वीर सिंह, संजीव कुमार, रोहित गौड़, पूनम त्यागी, जोगेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे। संचालन उपप्रधानाचार्य रवि ने किया। लक्ष्मी नरायन जगदीश सरन कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष अरविंद मोहन अग्रवाल, प्रधानाचार्य विमलेश ने ध्वजारोहण किया। संचालन पुष्पलता ने किया। रामभरोसे लाल कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक मुनीश गुप्ता व प्रधानाध्यापिका अल्पना गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। संचालन पूजा विश्नोई ने किया। एचएसबी इंटर कालेज में क्रांतिकारियों, शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विजय कुमार, आरके यादव, सीमा रानी, रणवीर सिंह, अंकुर कुमार आदि मौजूद थे। दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कालेज में अध्यक्ष मुकुटलाल शर्मा और एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त व प्रधानाचार्य मेधा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। अनिल कुमार शर्मा, अजीत कुमार, अशोक चौहान, उमेश आदि मौजूद थे। बीएम इंटर कालेज में प्रबंधक लाखन सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य करन सिंह ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर सुनीता सिंह सैनी, नरेश, नितिन, अश्वजीत, अनिल आदि मौजूद थे। शिशु वाटिका इंटर कालेज में अध्यक्ष हरि नारायण, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, प्रबंधक राकेश चंद्र, उप प्रबंधक अनिल कुमार, प्रधानाचार्य डा. अजीत कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर केके अग्रवाल, मंजूला शर्मा, सुनीता गुप्ता रहे। पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य एसएम रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अभय कुमार गुप्ता, पूर्णिमा रस्तोगी, रतनमाला, अनिल कुमार मौजूद थे। आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. वंदना सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गुलाबबाड़ी में डा. लता चंद्रा ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष दर्शन कुमार मित्तल, प्रबंधक विनोद कुमार सिंघल, प्रधानाचार्य रमेश सिंह आदि मौजूद थे। शान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनील कुमार राणा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मो. फरियाद हुसैन, जसवंत कुमार, शमा परवीन आदि मौजूद थे। मोमीन नगर स्थित मदरसा रशीदिया पर मौलाना नजरूल बारी ने ध्वजारोहा किया। इस मौके पर डा. फरीद अहमद, मो. जुल्फिकार, मो. दानिश आदि मौजूद थे। जीजी हिन्दी इंटर कालेज के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रबंध समिति के अध्यक्ष साहू शंकर सरन कोठीवाल, प्रबंधक अमित कोठीवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डा. कुलदीप बरनवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। संचालन वंश बहादुर ने किया। साहू प्रहलाद किशोर जूनियर हाई स्कूल में जयश्री खन्ना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. योगेश शर्मा मौजूद थे। राजकीय कालेज भोजपुर में प्राचार्य डा. अमित भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। समारोह में डा. नीलांजन मजूमदार, डा. नरेश कुमार, डा. जगदीश शरण आदि मौजूद थे। ऋषिकुल हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोण किया। जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कालेज में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य आरती गोयल व प्रबंधक नरेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने किया। निशा वर्मा, दिलीप अग्रवाल का विशेष योगदान था। द्रोपदी रतन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक काव्य सौरभ रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कमल सिंह, शिवओम सिन्हा, विजयवीर सिंह, सुनीता, प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह मौजूद थे। यज्ञ भवन जूनियर हाई स्कूल में मोहनलाल सुखीजा व राजेंद्र कामरान ने ध्वजारोहण किया। किशन सचदेवा, नानक चंद, हरनाम चंद चावला आदि मौजूद थे। बीआर पब्लिक इंटर कालेज में प्रबंधक बलराम सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य जयप्रकाश सैनी भी रहे। डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्यामंदिर में भारतीय स्टेट बैंक लाजपत नगर के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार मोगा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, प्रबंधक गोविंद राम गुप्ता आदि मौजूद थे। स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य दाऊदयाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। गुरुनानक कन्या जूनियर हाईस्कूल में अध्यक्ष अमोलक सिंह ने ध्वजारोहण किया। सचिव रंजीत सिंह, प्रबंधक गुरदास सिंह कालरा, राजेंद्र सिंह, कुलमोहन सिंह आदि मौजूद थे। श्यामो देवी मेमोरियल इंटर कालेज में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य शशि शर्मा, शकुंतला देवी, चरित्र गुप्ता, मोहित रूहेला, शालिनी चौहान आदि मौजूद थीं। बैनातुल कुरेश गर्ल्स इंटर कालेज में ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य तलत परवीन रहीं। गॉड्स ग्रेस पब्लिक स्कूल लोधीपुर में देशभक्ति गीतों के तराने गूंजे। रेड, ग्रीन, ब्लू, यलो हाऊस के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रबंधक शमशाद हुसैन, प्रधानाचार्य मोहित कृष्ण वर्मा, सुमन, सुमित आदि मौजूद थे। संचालन अरविंद सिंह ने किया। प्राइमरी विद्यालय टाहनायक विकास खंड मूढ़ापांडे में तिरंगा रोहण के साथ ही प्रभात फेरी निकाली गई। संचालन प्रधानाध्यापक योगराज सिंह, उदल सिंह मौजूद रहे। एसवीएम इंटर कालेज में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामसरन द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। संचालन शुभ्रा ने किया। संजय शंखधार, रेखा शर्मा, कन्हैया लाल, रेनू भटनागर आदि रहे।चित्रगुप्त इंटर कालेज में मद्यनिषेध गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथि अब्दुल बोसित, उप क्षेत्रीय मद्य अधिकारी वीके रस्तोगी ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कर्ष भटनागर, कैलाश शंकर, अजय गुप्ता, नवनीत भारद्वाज, राहुल सैनी, पारित राघव, सौरभ सैनी विजेता रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें