ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमुरादाबाद नगर निगम में बढ़े 60 हजार मतदाता

मुरादाबाद नगर निगम में बढ़े 60 हजार मतदाता

निकाय चुनाव के लिए दीपावली से पहले मतदाता सूची की तैयारी का काम पूरा हो गया। मुरादाबाद नगर निगम में साठ हजार नए मतदाता जुड़े है। मतदाता सूची में आपत्ति के निबटारे के बाद निगम प्रशासन ने सूची को...

मुरादाबाद नगर निगम में बढ़े 60 हजार मतदाता
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 18 Oct 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

निकाय चुनाव के लिए दीपावली से पहले मतदाता सूची की तैयारी का काम पूरा हो गया। मुरादाबाद नगर निगम में साठ हजार नए मतदाता जुड़े है। मतदाता सूची में आपत्ति के निबटारे के बाद निगम प्रशासन ने सूची को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया। सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी हो गई है। मुरादाबाद में अब कुल साढ़े छह लाख मतदाता होंगे। हालांकि इनमें करीब बीस हजार नाम हटाए भी गए है। ये नाम सूची में डुबलीकेट और मृतक आदि थे। जिन्हें निर्वाचन अधिकारियेां ने हटा दिया है।

नगर निगम में चुनाव से पहले मतदाता सूची सुधार का काम पूरा हो गया है। निर्वाचन आयेाग ने 9 अक्तूबर से निकाय मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी किया था। 9 से 15 अक्तूबर तक निगम में वार्डो में सूची सुधार का कार्यक्रम चला। सूची सुधार के लिए निगम प्रशासन ने 564 बूथों पर बीएलओ जिम्मेदारी सौंपी। सूची पुनरीक्षण के लिए 70 सुपरवाइजर के अलावा निगम अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई। दो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियेां को काम बांटे। 18 अक्तूबर को निगम की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। इसके बाद वार्डो में बीएलओ ने नए नाम जोड़े और नाम काटे। लंबी माथा पच्ची के बाद आखिरकार बुधवार को सूची को अंतिम रूप दे दिया गया।

मुरादाबाद शहर में साठ हजार नए मतदाता जुड़े है। निगम ने सूची को अंतिम रूप देते हुए प्रकाशन के लिए भेज दिया। सूची गुरुवार या शुक्रवार तक प्रकाशित हो जाएगी। मुरादाबाद में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसीएम शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण में करीब साठ हजार नए वोटर बढ़े है। हालांकि वार्डो में कई नाम कटेंगे। दोहरे और मृतक वाले नाम को हटाया जाएगा। ऐसे नामों की संख्या करीब 22 हजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें