ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादजोश और उत्साह के साथ चन्दौसी व संभल में फहराया गया तिरंगा

जोश और उत्साह के साथ चन्दौसी व संभल में फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभल जिले में जोश और उत्साह के साथ नगर में तिरंगा फहराया गया। सरकारी दफ्तरों से लेकर सामाजिक संगठनों ने अपने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। वहीं शिक्षण संस्थानों में...

जोश और उत्साह के साथ चन्दौसी व संभल में फहराया गया तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 16 Aug 2017 02:05 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभल जिले में जोश और उत्साह के साथ नगर में तिरंगा फहराया गया। सरकारी दफ्तरों से लेकर सामाजिक संगठनों ने अपने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। वहीं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगलवार को सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट परिसर, चन्दौसी समेत संभल व गुन्नौर तहसील परिसरों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं नगर पालिकाओं में अधिशासी अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों, इंटर व डिग्री कॉलेजों आदि में शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंत में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें