ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादचलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मझोला क्षेत्र में महिला को कार से अगवा कर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी गई। एसएसपी के निर्देश पर पति समेत तीन पर मुकदमा...

चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 26 Jun 2017 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मझोला क्षेत्र में महिला को कार से अगवा कर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी गई। एसएसपी के निर्देश पर पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता लाइनपार ढक्का इलाके की रहने वाली है। 21 जून को पीड़िता ढक्का की पुलिया के पास खड़ी थी। इसी बीच कार से उसे अगवा कर लिया गया। विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ढूंस दिया गया। इसके बाद एक अज्ञात स्थान पर बलात्कार किया। इस शर्त पर छोड़ा कि पुलिस को सूचना नहीं दी जाएगी। परिवारवालों को जानकारी दी। मझोला थाने गए, मगर पुलिस ने टरका दिया। एसएसपी मनोज तिवारी से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर ही फराज पुत्र फरजंद निवासी थांवला बिलारी, इकरार व वसीम पुत्रगण मैजुद्दीन निवासी उमरी सब्जीपुर थाना पाकड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मझोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें