ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरअंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई...

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़
मिर्ज़ापुर।वरिष्ठ संवाददाताSat, 21 Oct 2017 12:27 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया।

एसपी आशीष तिवारी की ओर से वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।दीपावली के दिन भी अभियान जारी रहा। इसी बीच गुरुवार की शाम पौने सात बजे चील्ह थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरों का गिरोह गोबरहा गांव में असफाक खान के बगीचे में रुका है। इसपर थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ बगीचे में छापेमारी कर दी।पुलिस को देखकर चोर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया।पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में एसपी आशीष तिवारी ने खुलासा करके पुलिस टीम की सराहना किया। बताया कि चोरों की निशानदेही पर चोरी की दस बाइक बरामद की गई। गिरोह के सदस्यों ने जुड़े अन्य लोगों की भी पुलिस ने जानकारी दी है। गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमों को लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही औरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें