ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरआम के पेड़ से फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान

आम के पेड़ से फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान

पड़री क्षेत्र के पुतरिया गांव में सोमवार की रात एक मजदूर युवक ने घर के पास आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के फांसी पर झूलते वक्त परिजनों ने बचाने का भरसक प्रसाय किया लेकिन तब तक युवक की जान...

आम के पेड़ से फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरTue, 20 Jun 2017 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पड़री क्षेत्र के पुतरिया गांव में सोमवार की रात एक मजदूर युवक ने घर के पास आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के फांसी पर झूलते वक्त परिजनों ने बचाने का भरसक प्रसाय किया लेकिन तब तक युवक की जान निकल चुकी थी। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। गांव निवासी 35 वर्षीय कन्हैया मुसहर पत्ता आदि बेचने के साथ ही मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद कन्हैया ने अपनी पत्नी को पानी लाने के लिए बोला। पत्नी जब पानी लेने गयी। इसी बीच कन्हैया आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटक गया। पत्नी मीना देवी जब पानी लेकर आयी तो पति को वहां न पाकर आवाज लगाने लगी। घर के बाहर निकलकर देखा तो पति कन्हैया फांसी का फंदा गले में लगाते मिला। पत्नी के शोर मचाने पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने कन्हैया की जान बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कन्हैया ने किस कारण फांसी लगायी, इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे पड़री थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने मजदूर युवक का शव पीएम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें