ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरबौद्धिक रूप से ऊर्जावान बनाता है गुप्त नवरात्र

बौद्धिक रूप से ऊर्जावान बनाता है गुप्त नवरात्र

ऋषियों का यत पिंडे तत ब्रह्मांडे कथन आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कसौटी पर भी हर पल शोध का विषय बना हुआ है। सम्पूर्ण ब्रह्मांड अद्भुत है तो मानव शरीर भी रहस्यातीत है। ऋषियों ने...

बौद्धिक रूप से ऊर्जावान बनाता है गुप्त नवरात्र
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 25 Jun 2017 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषियों का यत पिंडे तत ब्रह्मांडे कथन आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कसौटी पर भी हर पल शोध का विषय बना हुआ है। सम्पूर्ण ब्रह्मांड अद्भुत है तो मानव शरीर भी रहस्यातीत है। ऋषियों ने कोटिसूर्य की बात कही तो मानव शरीर में भी अनन्त सूर्य सदृश तेज है जो सुषुप्त अवस्था में हैं। उसे ही जागृत करने के लिए योग, तप, साधना, व्रत, उपवास आदि के विधान किए गए। तिवराने टोला में आध्यात्मिक लोगों को संबोधित करते हुए सलिल पांडेय ने कहा कि शक्ति संचय का पर्व वर्ष में शारदीय एवं वासंतिक नवरात्र विख्यात है। भगवान राम ने भी रावण से युद्ध के पूर्व मां दुर्गा से शक्ति पाने के लिए शरद ऋतु में कठोर उपासना किए थे। वैसे तो श्रीमदेवीभागवत महापुराण में एक सौर वर्ष में नौ नवरात्र पर्व का उल्लेख है। इसमें शारदीय, वासंतिक के अलावा आषाढ़, श्रावण (सावन), भाद्रपद, कार्तिक, मार्गशीर्ष (अग्रहायण), माघ व फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक व्रत उपवास के साथ मां दुर्गा से उपासक शक्ति प्राप्त कर सकता है। इसे नवाह यज्ञ बताया गया है। सलिल पांडेय ने कहा कि ब्रह्मांड में विद्यमान शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा से अनन्त ऊर्जा प्राप्त करने के अलावा नौ माह गर्भ में रखकर जन्म देने वाली मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी विधान परिलक्षित होता है। शारदीय एवं वासंतिक नवरात्र जिसे प्रकट नवरात्र कहा जाता है। आषाढ़ व माघ महीने में गुप्त नवरात्र का भी उल्लेख उक्त पुराण में है। इस वर्ष 25 जून से दो जुलाई तक गुप्त नवरात्र है। नवरात्र या अन्य कोई विशेष अनुष्ठान का स्थल मणिद्वीप सर्वोत्तम माना गया है। विंध्यक्षेत्र मणिद्वीप है। इस अवसर पर रूपा श्रीवास्तव, छाया सिंह, बृजेश जायसवाल, साकेत पांडेय, विनय यादव, रोहित त्रिपाठी, भारत ज्योतिदास, ज्ञान कसेरा, अंकित कुमार, विभाव पांडेय, अभिषेक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें