ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरदर्शनार्थियों की स्कार्पियो पेड़ से टकराई,छह जख्मी

दर्शनार्थियों की स्कार्पियो पेड़ से टकराई,छह जख्मी

मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर पड़री थाना क्षेत्र के परसनपुर गांव के समीप रविवार की शाम दर्शनार्थियों की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार छह लोग गंभीर रूप से...

दर्शनार्थियों की स्कार्पियो पेड़ से टकराई,छह जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 25 Jun 2017 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर पड़री थाना क्षेत्र के परसनपुर गांव के समीप रविवार की शाम दर्शनार्थियों की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने घायलों को चुनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वाराणसी रेफर कर दिया गया। बिहार के रहने वाले 35 वर्षीय मानिकचंद्र अपने परिवार के साथ गुप्त नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आए थे। दर्शन पूजन करने के बाद शाम लगभग चार बजे स्कार्पियो से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। चालक स्कार्पियो लेकर जैसे ही पड़री के परसनपुर मोड़ नहर के समीप पहुंचा। इसी समय स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार दर्शनार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्कार्पियो से बाहर निकालवाया और चुनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद सभी वाराणसी रेफर कर दिया। घायलों में मानिकचंद्र सहित 20 वर्षीय कुंदन, 35 वर्षीय मनोज पांडेय, 31 वर्षीय मुकेश के अलावा दो अन्य हैं। दुर्घटना में स्कार्पियों भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें