ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरविंध्याचल के 35 होटलों में छापेमारी, तीन जोड़े पकड़ाये

विंध्याचल के 35 होटलों में छापेमारी, तीन जोड़े पकड़ाये

विंध्याचल कस्बे में रविवार देर रात 35 होटलों में छोपमारी की गयी। तीन होटलों में तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये। पुलिस ने उनके साथ होटल मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ केस...

विंध्याचल के 35 होटलों में छापेमारी, तीन जोड़े पकड़ाये
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 14 Aug 2017 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

विंध्याचल कस्बे में रविवार देर रात 35 होटलों में छोपमारी की गयी। तीन होटलों में तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये। पुलिस ने उनके साथ होटल मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। होटलों के अलावा गेस्ट हाउसों पर भी छापा मारा गया। एसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने तीन सीओ और आठ थाना प्रभारियों के साथ टीम का गठन किया। इसमें विंध्याचल के 35 होटलो, रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस पर एक साथ छापेमारी करने का समय निर्धारित किया गया। सीओ सिटी संजय सिंह, सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी, सीओ नक्सल केपी सिंह, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, शहर कोतवाल रमेश यादव, देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह, विंध्याचल थाना प्रभारी देवीधर शुक्ल, पड़री के विजय प्रताप सिंह, जिगना के मनोज सिंह, चील्ह संतोष कुमार सिंह, लालगंज श्याम बहादुर सिंह की टीम ने उपनिरीक्षक व सिपाहियों समेत लगभग 150 की संख्या में फोर्स ने एक साथ रात में 35 होटलों पर छापा मारा। तीन होटलों में तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से होटल के मैनेजर और आपत्तिजनक स्थिति में मिले जोड़ो को थाने ले आयी। सीओ सिटी ने बताया कि दो होटलो के मैनेजर और मालिक एक ही है। तीसरे होटल के मैनेजर और मालिक अलग-अलग है। सभी के खिलाफ विंध्याचल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही रात में मैनेजर व मालिक शिवदास मौर्य, विजय कुमार जायसवाल व मैनजर राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश सिंह जिस होटल के मैनेजर है। उसके मालिक रमाकांत दुबे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आपत्तिजनक हालत में मिले तीनो जोड़ो में दो वाराणसी और एक सुरियांवा भदोही के है। इनसेट : कटरा और शहर के 16 होटलो में भी चेकिंग मिर्जापुर। विंध्याचल में 35 होटलो की चेकिंग के बाद नगर के कटरा और शहर कोतवाली क्षेत्र में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कटरा क्षेत्र के 15 और शहर कोतवाली क्षेत्र का एक होटल चेक किया गया। इन होटलो में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं मिला। होटल मालिक पर कार्रवाई न होने की चर्चा विंध्याचल। पिछले दिनो विंध्याचल में होटल पर की गयी छापेमारी में एक होटल के मालिक पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था जबकि उस दौरान होटल मालिक वहां मौजूद नहीं था। रविवार की रात किये गये होटल के चेकिंग अभियान में मुकदमा दर्ज होने के बाद वहां के लोगों में चर्चा है कि आखिर इस बार सिर्फ मैनेजर पर की कार्रवाई क्यों की गयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मैनेजर के साथ ही होटल मालिक पर भी कार्रवाई की गयी है। दो होटल में मैनेजर एक ही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें