ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरजिगना में मनमानी बिजली आपूर्ति से आक्रोश

जिगना में मनमानी बिजली आपूर्ति से आक्रोश

छानबे ब्लाक के जिगना इलाके में बिजली विभाग की ओर से मनमाने तौर पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। शासन की मंशा के विपरीत रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक मात्र बारह घंटे बिजली मिल रही है। तपती दोपहरी...

जिगना में मनमानी बिजली आपूर्ति से आक्रोश
Center,VaranasiTue, 23 May 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

छानबे ब्लाक के जिगना इलाके में बिजली विभाग की ओर से मनमाने तौर पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। शासन की मंशा के विपरीत रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक मात्र बारह घंटे बिजली मिल रही है। तपती दोपहरी में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पंखे और कूलर की हवा का सुख नहीं मिल पा रहा हे। इससे लोगों में आको्रश है। लेागों ने क्षेत्रीय विधायक राहुल प्रकाश कोल से मामले की शिकायत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति कराएंगे। जिगना के निवासी दीपक कुमार दुबे सहित अन्य लोगों ने बताया कि शासन की ओर से ग्रामीण क्ष्ेात्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शिडयूल तय किया गया है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी बिजली के रोस्टर में बदलाव नहीं किया गया है। सरकार बनने के पहले से ही रात में बिजली के आने और सुबह जाने का सिलसिला जारी है। रात में भी बिजली के आने के बाद कई बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इससे इलाके के लोग पूरी रात सो नहीं पा रहे हैं। घरों के बाहर सोने पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए लोग परेशान हैं। लोगों ने डीएम का भी ध्यान इस आकृष्ट कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें