विधायक के निरीक्षण में चार स्वास्थ्यकर्मी गायब
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने शुक्रवार सुबह अकोढ़ी पीएचसी का निरीक्षण किया। केंद्र पर चार कर्मचारी गायब रहे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी तो उसमें भी हाजिरी नहीं बनी हुई थी। इस दौरान जिला अस्पताल में...
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने शुक्रवार सुबह अकोढ़ी पीएचसी का निरीक्षण किया। केंद्र पर चार कर्मचारी गायब रहे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी तो उसमें भी हाजिरी नहीं बनी हुई थी। इस दौरान जिला अस्पताल में आये मरीजों ने भी अस्पताल की दुर्व्यवस्था से नगर विधायक को अवगत कराया। उन्होंने प्रभारी से वार्ता कर दुर्व्यवस्था को ठीक कराने की बात कही। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे नगर विधायक अकोढ़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो देखा कि मात्र तीन स्वास्थ्यकर्मी ही मौजूद थे। इसके अलावा विधायक ने केंद्र पर मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी देख प्रभारी को साफ-सफाई और अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को ठीक कराने की हिदायत देते हुए लौट गए।