उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को सभी थानों चौकियों पर झंडारोहण के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें बेहतर कार्य करने वालों को स्थानीय स्तर पर पुलिस अधीक्षक आशीष...
स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को सभी थानों चौकियों पर झंडारोहण के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें बेहतर कार्य करने वालों को स्थानीय स्तर पर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी और अन्य को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने सम्मानित किया।
उप निरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी पड़री को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह्र से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वाट टीम के आरक्षी बृजेश सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश नरायण त्रिपाठी को अपर पुलिस महानिदेशक ने सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया। स्थानीय अभिसूचना इकाई में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने उप निरीक्षक दीनानाथ सरोज को सेवा सम्मान चिन्ह्र से सम्मानित किया। इसके अलावा परिवहन शाखा के हेड कांस्टेबल शाहिद खां, सीओ सिटी कार्यालय के आरक्षी बृजेश कुमार को सम्मानित किया गया। एएसपी आपरेशन हफीजुर्रहमान, सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी, आरआई इंद्रनाथ तिवारी आदि रहे।