ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुर आम कार्यकर्ता भी बन सकता है सीएम व पीएम: नीलकंठ

आम कार्यकर्ता भी बन सकता है सीएम व पीएम: नीलकंठ

प्रदेश के कानून, न्याय एवं खेलकूद मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहाकि भाजपा में आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है। कार्यकर्ताओँ को सम्मान केवल भाजपा में ही मिलता है। नगर निकाय...

 आम कार्यकर्ता भी बन सकता है सीएम व पीएम: नीलकंठ
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरWed, 15 Nov 2017 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के कानून, न्याय एवं खेलकूद मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहाकि भाजपा में आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है। कार्यकर्ताओँ को सम्मान केवल भाजपा में ही मिलता है। नगर निकाय चुनाव में बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। घंटाघर मैदान में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि थे।

डॉ. तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है न कि नेता। भाजपा में आम कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। भाजपा ने एक चाय बेचने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री बना दिया। पार्टी अंतिम पायदान पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर नजर रखती है। कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कार्य करें तो उन्हें पार्टी भी बेहतर दायित्व सौंपती है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं ताकि बेहतर परिणाम सामने आए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने की। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष उत्तर मौर्य, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी खत्री, महेश्वर, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, लाल बहादुर सिंह, मनोज जायसवाल, प्रदीप सोनकर, जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, राजेंद्र सिंह, विनोद शंकर पांडेय, विकेश्वर प्रताप सिंह,रघुवंश कुमार सिंह, विद्याधर तिवारी, संतोष गोयल, उमेश गुप्त आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें