ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरधूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

नगर पालिका परिषद चुनार के गंगेश्वरनाथ मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारा रविवार को गुरु सिंह सभा की ओर गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर में शोभा यात्रा निकालकर लोगों को संदेश दिया...

धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव
चुनार (मिर्जापुर)। हिन्दुस्तान संवादSun, 19 Nov 2017 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका परिषद चुनार के गंगेश्वरनाथ मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारा रविवार को गुरु सिंह सभा की ओर गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर में शोभा यात्रा निकालकर लोगों को संदेश दिया गया। शोभा यात्रा में चल रही टोलियों की ओर से अनोखे करतब दिखाए गए। पंच प्यारे शोभा यात्रा के प्रमुख आकर्षण रहे।

शोभा यात्रा में सभी धर्मों के लेागों ने बढचढकर हिस्सा लिया। गुरुद्वारा में सुबह अखण्ड पाठ साहिब के समाप्ति के बाद बाहर से आए रागी जत्था, प्रचारक एवं बच्चों का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। दोपहर में गुरुनानक देव अटूट लंगर छका गया। इसमें पूरी संगत के साथ ही दूसरी संगति के लेागों ने भी शिरकत करके प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद तीन बजे से गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में  में गुरु ग्रन्थ साहिब की शोभा यात्रा निकाली गई। 

शोभा यात्रा में शामिल लोग कीर्तन करते हुए टेकौर से चले। नगर के सराफा बाजार, चौक, रस्तोगी तिराहा होते हुए दोबारा गुरुद्वारा परिसर में आकर यात्रा समाप्त हुई। यात्रा के दौरान सिख समाज की महिलाएं भजन कीर्तन कर रही थीं। बच्चों और युवाओं की टोली करतब दिखाते हुए आगे-अागे चल रही थी। पूरा नगर  शोभा यात्रा देखने के लिए सडकों पर आ गया था। इस मौके पर छतरपाल सिंह, दविन्दर सिंह, महेन्द्र सिंह, दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, रामशरण सिंह, जगजीत सिंह, रणवीर सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह, सतिन्दर पाल सिंह, प्रीतम सिंह, करमजीत सिंह आदि शामिल रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें