स्वच्छता जागरूकता के लिए भाजपा का मशाल जुलूस
नगर के फतहां से सिविल लाइन पेट्रोल पम्प तिराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वच्छता के प्रति सचेत रहने...
नगर के फतहां से सिविल लाइन पेट्रोल पम्प तिराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वच्छता के प्रति सचेत रहने का अनुरोध किया। कहाकि लोग अपने घरों का कचरा सड़क पर न फे कें, कूड़े को फेंकने के लिए डस्टबीन का उपयोग करें। भाजपा के जिला कार्य समिति के सदस्य कौशल कुमार श्रीवास्तव एवं सेक्टर प्रमुख मनमोहन बैसवार के नेतृत्व में नगर के फतहां स्थित गंगा दर्शन पार्क से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस मोर्चाघर, हेड पोस्ट आफिस, सिविल लाइन होते हुए पेट्रोल पम्प तिराहे पर पहुंच कर समाप्त हो गया। जुलूस में बाबूलाल गुप्ता, राम सिंह, त्रिलोकी नाथ विश्वकर्मा, निशांत द्विवेदी, विजय पाल, शशिधर साहू, सौरभ शाह, गौरव शाह, शिवलाल गुप्ता, किशोर कुमार आदि शामिल रहे।