ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमिर्जापुर: एसडीएम ने नहीं दी जमानत, 26 महिलाएं भेजी गईं जेल

मिर्जापुर: एसडीएम ने नहीं दी जमानत, 26 महिलाएं भेजी गईं जेल

राजगढ़ बाजार के शाहगंज रोड पर बुधवार की दोपहर में चक्का जाम करने के दौरान हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज की घटना में गिरफ्तार 26 महिलाओं की गुरुवार को एसडीएम मड़िहान जीसी राम ने जमानत नहीं दी। इसलिए सभी...

मिर्जापुर: एसडीएम ने नहीं दी जमानत, 26 महिलाएं भेजी गईं जेल
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरThu, 22 Jun 2017 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

राजगढ़ बाजार के शाहगंज रोड पर बुधवार की दोपहर में चक्का जाम करने के दौरान हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज की घटना में गिरफ्तार 26 महिलाओं की गुरुवार को एसडीएम मड़िहान जीसी राम ने जमानत नहीं दी। इसलिए सभी महिलाओं को जेल भेज दिया गया। इससे महिलाओं के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों में भी पुलिस और प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। इलाके में शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरी थीं। इसी समय सोनभद्र की प्रभारी मंत्री/सूबे की खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय का काफिला वहां पहुंच गया। काफिला को पार कराने के लिए महिलाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके हटाया। इस दौरान एक महिला सविता के चोटिल होने पर महिलाएं उग्र होकर पथराव कर दीं। इसे पुलिस ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर 26 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की सुबह सभी को जमानत के लिए मड़िहान एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। एसडीएम ने जमानत लेने से इंकार कर दिया। इसलिए सभी महिलाओं को जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें