ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरलोक अदालत में 11,657 मामले निबटे

लोक अदालत में 11,657 मामले निबटे

दीवानी कचहरी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,657 मामलों का निबटारा किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट में लखनऊ बेंच के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र व प्रभारी...

लोक अदालत में 11,657 मामले निबटे
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 18 Sep 2017 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

दीवानी कचहरी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,657 मामलों का निबटारा किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट में लखनऊ बेंच के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र व प्रभारी जिला जज अशोक कुमार मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रभारी जिला जज अशोक कुमार मिश्र ने वाहन दुर्घटना के छह मामले व पांच वादों का निस्तारण कर 15.45 लाख रुपये मृतकों के परिजनों को दिलाया। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट विशेष शर्मा ने वाहन दुर्घटना के छह व तीन अन्य वादों का निस्तारण कर 17.40 लाख रुपये दिलाया। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय हरि शुक्ल ने वाहन दुर्घटना के चार व विद्युत वाद के 16 मामलों का निस्तारण कर 9.60 लाख रुपये प्रतिकर दिलाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी देवकांत शुक्ल ने वाहन दुर्घटना के पांच व अन्य छह वादों का निस्तारण कर 23.20 लाख रुपये पीड़ितों के परिजनों को दिलाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राम लखन सिंह चंद्रौल ने वाहन दुर्घटना के एक व चार अन्य वादों का निस्तारण कर 6.50 लाख रुपये मृतकों व घायलों के परिजनों को दिलाया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पृथ्वी पाल यादव ने 23 पारीवारिक मामलों का निस्तारण किया। सीजेएम राम प्रताप सिंह राणा ने 3797 मुकदमों का निस्तारण कर 4.15 लाख जुर्माना वसूला। सिविल जज(सीडि)व प्राधिकरण के सचिव ओमवीर सिंह ने सक्सेशन के 12 वाहों एवं तीन बैंकों के रिकवरी वादों का निस्तारण कर 67 लाख 67 हजार 832 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के 3705 मामलों का निस्तारण कर दो करोड़ 52 लाख 82 हजार रुपये की वसूली की। स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन चिंतामणि शुक्ल ने आठ मुकदमों का निस्तारण किए। एसीजेएम प्रथम मनोज कुमार सिंह ने 812 वादों का निस्तारण कर 2.62 लाख रुपये जुर्माना वसूले। अपर सिविल जज(सीडि) रमाकांत प्रसाद ने 185 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 21 हजार 860 रुपये वसूला। सिविल जज(जूडि) चुनार बटेश्वर कुमार ने दीवानी के दस व सक्सेशन के 336 वादों का निस्तारण कर 37 हजार 250 रुपये जुर्माना जमा कराया। अपर सिविल जज(जूडि)आकांक्षा मिश्रा ने 13 दिवानी वाद एवं एक सक्सेशन वादों का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन ने 370 वाद ,अपर सिविल जज(जूडि)मोना सिंह दीवानी का एक वाद, विशेष न्यायिक मंजिस्ट्रेट बलराम यादव ने 31 वाद निस्तारित किया। सिटी मजिस्ट्रेट डीपी मिश्र, सभी एसडीएम व तहलदारों ने 2173 मामलों का निस्तारण किए। लोक अदालत में दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें