ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठतांत्रिक के कहने पर सुहागरात को दूसरे को सौंपी पत्नी

तांत्रिक के कहने पर सुहागरात को दूसरे को सौंपी पत्नी

शौहर ने सुहागरात पर अपनी पत्नी दूसरे युवक के हवाले कर दी। युवक ने उसके साथ रेप किया। शौहर ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि एक तांत्रिक ने उस रात संबंध बनाने पर उसकी मौत हो जाने की बात कही थी। डरे-भयभीत...

तांत्रिक के कहने पर सुहागरात को दूसरे को सौंपी पत्नी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 23 Sep 2017 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

शौहर ने सुहागरात पर अपनी पत्नी दूसरे युवक के हवाले कर दी। युवक ने उसके साथ रेप किया। शौहर ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि एक तांत्रिक ने उस रात संबंध बनाने पर उसकी मौत हो जाने की बात कही थी। डरे-भयभीत शौहर ने अपनी जान बचाने के लिए पत्नी की अस्मत दांव पर लगा दी। पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने में इसकी शिकायत की है। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर निवासी युवती का निकाह 16 सितंबर को पिलखुवा निवासी कपड़ा व्यापारी से हुआ था। युवती के मुताबिक, ससुराल वालों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद वह हल्की बेहोश हो गई। आरोप है कि सुहागरात को उसके कमरे में एक अजनबी युवक घुसा। युवक ने उसके साथ रेप किया। अगली सुबह उठी विवाहिता ने ससुराल वालों के समक्ष इसका विरोध किया। इस पर ससुराल वालों का कहना था कि यदि उसका शौहर उसके साथ संबंध बनाता तो वह मर जाता। ऐसा किसी तांत्रिक ने कहा था। उसका सुहाग बचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। इधर, 18 सितंबर को मायके वाले पिलखुवा पहुंचे और विवाहिता को ले आए। मायके में आकर विवाहिता ने सारा घटनाक्रम परिजनों को बताया। शनिवार को पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने पर पहुंचकर रेप की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। इंस्पेक्टर राशिद अली ने बताया कि घटनास्थल पिलखुवा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता को वहीं पर संपर्क करना चाहिए था। बताया था, गढ़ा खजाना मिलेगा ससुराल वालों ने विवाहिता को बताया कि पिछले दिनों वह एक तांत्रिक से मिले थे। तांत्रिक ने कहा था कि यदि शौहर सुहागरात को अपनी बीवी से संबंध न बनाए तो वह बच सकता है। इसके अलावा उनके घर में गढ़ा हुआ खजाना है, जो शादी के बाद कभी भी मिल सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें