ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकश्मीर समस्या का हल निकालेंगे, बेनामी संपत्तियां होंगी जब्त : राजनाथ सिंह

कश्मीर समस्या का हल निकालेंगे, बेनामी संपत्तियां होंगी जब्त : राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर समस्या का सरकार हल निकालेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। कोई समझौता नहीं होगा। गृहमंत्री ने...

कश्मीर समस्या का हल निकालेंगे, बेनामी संपत्तियां होंगी जब्त : राजनाथ सिंह
लाइव हिन्दुस्तान,मेरठMon, 29 May 2017 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर समस्या का सरकार हल निकालेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। कोई समझौता नहीं होगा। गृहमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से मोदी सरकार ने तीन साल में कोई समझौता नहीं किया।

नोटबंदी से अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। जल्द ही बेनामी संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। मेरठ में मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां बताने आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सुभारती विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कहा कि कश्मीर में अव्यवस्था फ़ैलाने की कोशिश की जा रही है । पाकिस्तान लगातार नापाक कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब दिया जवाब दिया जाएगा।

दुनिया में भारत का सर झुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पिछले 3 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा भ्रष्टाचार से मोदी सरकार ने कोई समझौता नहीं किया है। बेनामी संपत्ति जब्त की जाएगी। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी। नोटबंदी को मोदी सरकार का महत्वपूर्ण फैसला बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आर्थिक व्यवस्था मजबूत हुई है।

गृहमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का तीन साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। 2014 में जनता ने ऐतिहासिक फैसला कर केंद्र में गैर कांग्रेसी भाजपा की सरकार बनाई । उसके बाद से लगातार 3 साल का काम जनता के सामने है। भारत का बच्चा-बच्चा गौरवान्वित है। उसी का परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला।

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सर्वोपरि है । तीन साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। सरकार बेदाग काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विकास के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा दलितों के एक घर में खाना खाने से कोई दलितों का मसीहा नहीं हो जाता। कुर्ते की जेब फाड़ने से कोई एंग्री यंग मैन नहीं हो जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा योगी सरकार बेहतर काम करेगी। सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। विदेशों में भी काले धन की कमाई को जब करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं महंगाई ना पड़े तो इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें