ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठलिसाड़ी गेट में किराना स्टोर संचालक को गोली मारी, हंगामा

लिसाड़ी गेट में किराना स्टोर संचालक को गोली मारी, हंगामा

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 60 फूटा रोड पर किराना स्टोर संचालक को गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। घायल को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पुरानी...

लिसाड़ी गेट में किराना स्टोर संचालक को गोली मारी, हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 21 Aug 2017 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 60 फूटा रोड पर किराना स्टोर संचालक को गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। घायल को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पुरानी रंजिश के चलते गोली चलने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। राजा पुत्र हारून निवासी समर गार्डन कलोनी में रहता है। किराना स्टोर की दुकान चलाता है। 60 फूटे रोड पर खड़ा था तभी आरोपी फरमान, नदीम, और छोटा निवासी समर गार्डन कालोनी आए और राजा को घेर कर तमंचे से गोली मार दी। आसपास के लोग एकत्र हो गए और खून में लथपथ देख लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। घायल को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है अब से लगभग चार महीने पहले भी आरोपी छोटे ने राजा के भाई के भी गोली मारी थी। जिसमें छोटा उस केस में जेल गया था इसके पीछे कोई युवती का विवाद भी सामने आ रहा है। जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें