ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठदीपावली पर भरपूर मिलेगा बिजली-पानी

दीपावली पर भरपूर मिलेगा बिजली-पानी

दीपावली के दिन नगर निगम आपको भरपूर पानी की सप्लाई देगा। वहीं पीवीवीएनएल ने जिले को त्योहार के अवसर पर कटौती मुक्त रखने का दावा किया है। अर्थात दीपावली पर आपको बिजली-पानी दोनों भरपूर मिलेगा।नगर निगम...

दीपावली पर भरपूर मिलेगा बिजली-पानी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 18 Oct 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के दिन नगर निगम आपको भरपूर पानी की सप्लाई देगा। वहीं पीवीवीएनएल ने जिले को त्योहार के अवसर पर कटौती मुक्त रखने का दावा किया है। अर्थात दीपावली पर आपको बिजली-पानी दोनों भरपूर मिलेगा।

नगर निगम के जल-कल अभियंता सुनील जिंदल ने बताया कि गुरुवार को दीपावली पर पानी की परेशानी नहीं होगी। सभी 157 ट्यूबवेल आपरेटर को रात में भी टंकियों को भरने का निर्देश दिया गया है। रात में ही 62 टंकियों को फुल कर दिया जाएगा। सुबह पांच बजे से पानी की सप्लाई शुरु कर दी जाएगी, जो दिन भर जारी रहेगा। यदि बिजली सप्लाई में परेशानी हुई तो जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। शहर को गुरुवार को भरपूर पानी की सप्लाई होगी। कहीं भी दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा। जल-कल अभियंता का दावा है कि किसी भी इलाके में यदि पानी की सप्लाई में परेशानी हुई तो टैंकर से पानी भेजा जाएगा। सारे विकल्प तैयार रखे गए हैं।

उधर, पीवीवीएनएल के अधिकारियों का दावा है कि शासन के आदेश पर दीपावली के अवसर पर जिले को कटौती मुक्त रखा जाएगा। यदि कहीं कोई लोकल फाल्ट न हुआ तो बिजली कटौती नहीं होगी। पर्याप्त बिजली दी जाएगी।

-----------------------------

सुबह में सभी चौराहों पर बनेगी रंगोली

शासन के आदेश पर नगर निगम दीपावली के अवसर पर शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाकर लोगों को शुभमकानाएं देगा। शासन ने आदेश दिया है कि इस बार लोगों को लगना चाहिए कि सरकार बदल गई है। दीपावली को उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम स्तर से चौराहों पर रंगोली बनाकर साज-सज्जा कराई जाएगी। सुबह चार बजे से ही सफाई का भी निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें