ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठदिल्ली में बसपा नेता की पत्नी और चार बच्चों का कत्ल कर लाश मेरठ में दफनाई

दिल्ली में बसपा नेता की पत्नी और चार बच्चों का कत्ल कर लाश मेरठ में दफनाई

दिल्ली के बुराड़ी निवासी बसपा नेता के परिवार के पांच सदस्यों का कत्ल कर लाशों को मेरठ में दौराला क्षेत्र में काली नदी के पास दफना दिया गया। बसपा नेता की भी 20 मई की रात उनके फ्लैट में गोली मारकर...

दिल्ली में बसपा नेता की पत्नी और चार बच्चों का कत्ल कर लाश मेरठ में दफनाई
Center,MeerutMon, 22 May 2017 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के बुराड़ी निवासी बसपा नेता के परिवार के पांच सदस्यों का कत्ल कर लाशों को मेरठ में दौराला क्षेत्र में काली नदी के पास दफना दिया गया। बसपा नेता की भी 20 मई की रात उनके फ्लैट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को बसपा नेता मुनव्वर के पार्टनर और दोस्त बंटी ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस ने बंटी और दौराला के समौली गांव निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर सोमवार देरशाम दिल्ली पुलिस टीम काली नदी पर पहुंची। देररात तक लाशों को बरामद करने का प्रयास चलता रहा। बुराड़ी स्थति भगत कालोनी निवासी बसपा नेता मुनव्वर की पत्नी सोनिया उर्फ इशरत और चार बच्चे आकिब, शाकिब, आरजू व आर्शी शुक्रवार 19 मई को लापता हो गए थे। शुक्रवार को ही बसपा नेता मुनव्वर ने अपने दोस्त और पार्टनर बंटी के साथ बुराड़ी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार 20 मई को बंटी ने मुनव्वर के घर पहुंचकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बंटी को पकड़ लिया। बंटी ने खुलासा किया कि उसने दौराला के समौली गांव निवासी कुछ युवकों को सुपारी देकर मुनव्वर की पत्नी और चार बच्चों का कत्ल कराया है। बसपा नेता की पत्नी और बच्चों की लाश को आरोपियों ने दौराला क्षेत्र में काली नदी के पास दफना दिया है। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार रात को ही समौली गांव में दबिश देकर जुल्फकार पुत्र शमीम, फिरोज पुत्र शब्बीर और जावेद पुत्र जहीर को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों ने ही लाशों को दफनाने की जगह पुलिस टीम को बताई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम सोमवार शाम को दौराला पहुंच गई। टीम ने काली नदी के पास ही एक जगह को चिन्हित कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की दूसरी टीम तीनों आरोपियों को लेकर इस जगह पर रात करीब आठ बजे पहुंची। मेरठ पुलिस को भी सूचना देकर बुला लिया गया। देररात तक लाशों को निकालने और वीडियोग्राफी कराने के लिए व्यवस्था की जा रही थी। दो लाख की दी थी सुपारी पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी बंटी के यहां पर समौली गांव के वाजिद पुत्र जहीर काम करता है। बंटी ने लेनदेन के विवाद में मुनव्वर की पत्नी और चारों बच्चों की हत्या के लिए वाजिद व उसके साथियों को दो लाख रुपये की सुपारी दी। वाजिद ने अपने साथी जुल्फकार, फिरोज व अन्य के साथ मिलकर मुनव्वर की पत्नी और चार बच्चों को कत्ल कर दिया। इसके बाद लाशों को मेरठ में लाकर दफनाया। दिल्ली पुलिस की टीम कर रही पड़ताल दिल्ली में हुए एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस छानबीन करने मेरठ आई है। दौराला में लाश दफनाने की बात सामने आई है। दौराला पुलिस को साथ भेजा गया है। अभी लाश बरामद नहीं हुई हैं - बीएस वीरकुमार, सीओ दौराला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें