ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबैंक ऑफ महाराष्ट्र का सायरन बजा, पुलिस में हड़कंप मचा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सायरन बजा, पुलिस में हड़कंप मचा

पुलिस प्रशासन में रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एनएएस कालेज के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सायरन बज गया। बैंक में चोरी की सूचना कंट्रोल रूम से फ्लैश हो गई। आनन-फानन में कई थानों का फोर्स मौके...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सायरन बजा, पुलिस में हड़कंप मचा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 24 Sep 2017 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस प्रशासन में रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एनएएस कालेज के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सायरन बज गया। बैंक में चोरी की सूचना कंट्रोल रूम से फ्लैश हो गई। आनन-फानन में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को मौके पर बुला लिया गया। बैंक के अन्दर चेक किया गया तो सब खाली था। बाद में चूहे की वजह से सायरन बजा। जिसके बाद पुलिस वापस लौटी। एनएएस कॉलेज के बराबर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र है। दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे बैंक का सायरन बजना शुरू हो गया। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर सिविल लाइन पुलिस को बुला लिया। देखते ही देखते कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी की। वहीं बैंक कर्मचारी और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अन्दर की चेकिंग की गई तो पता चला कि चूहे की वजह से ही सायरन बजा है। जिसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें