ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमहिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग

महिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग

मंगलवार की सुबह आठ बजे दिन में थाना गगहा निवासिनी रैना पांडेय पत्नी अभषेक पांडेय निवासी श्रेरिया थाना गगहा जनपद गोरखपुर अपने घर वालों से नाराज होकर भोर में तीन बजे स्कूटी से निकल गयी। स्कूटी रैना...

महिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग
दोहरीघाट (मऊ)। हिन्दुस्तान संवाद Tue, 17 Oct 2017 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार की सुबह आठ बजे दिन में थाना गगहा निवासिनी रैना पांडेय पत्नी अभषेक पांडेय निवासी श्रेरिया थाना गगहा जनपद गोरखपुर अपने घर वालों से नाराज होकर भोर में तीन बजे स्कूटी से निकल गयी। स्कूटी रैना पांडेय के भाई के नाम से है और वह घाघरा पुल पर आकर नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद पुलिस को रैना पांडेय के घर का पता चल सका। 

दोहरीघाट पुलिस ने गगहा पुलिस के माध्यम से घर वालों को सूचित कर दिया। जबकि पुलिस बल महिला का शव बरामद करने के लिए नदी में गोताखोरों से तलाश करवा रही है, लेकिन पानी का तेज वहाव और अधिक पानी होने के कारण महिला का शव नहीं मिल सका। जबकि पुल पर यात्रा कर रहे लोगों ने दोहरीघाट थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दोहरीघाट राजेश प्रसाद यादव ने पुल पर से स्कूटी बरामद की। सूचना पर रैना पांडेय के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को खोजने का प्रयास करते नजर आये। वहीं पर एक माह में कुल छ: लोगों ने घघरा पुल से आत्म हत्या कर चुके हैं। जिसमें अब तक किसी का भी शव नहीं मिल सका। समाज सेवी जय प्रकाश तिवारी, अमरनाथ, मोदनवाल, हेमलता त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र आदि ने सरकार से मांग किया है की। घाघरा के पुल पर अविलम्ब दोनों तरफ रेलिंग के ऊपर बैरिकेटिंग की जाय। जिससे लोगों की जान बच सके। जबकि थानाध्यक्ष का कहना है कि नदी में महाजाल और गोताखोर को उतरा गया है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है प्रयास जारी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें