ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊनशे में पति को देख भड़की दुल्हन, विदाई से इंकार

नशे में पति को देख भड़की दुल्हन, विदाई से इंकार

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांगेबीर में मंगलवार को आई बारात मे सिंदूरदान के उपरांत कोहबर में दही खिलाने के दौरान पति को नशे में देखकर दुल्हन भड़क गई और विदाई से इंकार कर दिया। इससे दोनों पक्ष में तकरार...

नशे में पति को देख भड़की दुल्हन, विदाई से इंकार
Center,VaranasiWed, 24 May 2017 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांगेबीर में मंगलवार को आई बारात मे सिंदूरदान के उपरांत कोहबर में दही खिलाने के दौरान पति को नशे में देखकर दुल्हन भड़क गई और विदाई से इंकार कर दिया। इससे दोनों पक्ष में तकरार होने लगी। जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने लायी। सुबह दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता के बाद दुल्हन पति के साथ ससुराल जाने को तैयार हुई। क्षेत्र के गांगेबीर में सुरेन्द्र प्रसाद के यहां आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला से जितेन्द्र पुत्र रामशरन की मंगलवार को बारात आई थी। रात में पुरे हर्षोल्लास के साथ विवाह की रस्म अदा की गई। सिंदूरदान के बाद जब दुल्हन अनिता और दूल्हे जितेन्द्र को कोहबर मंे ले जाकर दही खिलाने की रश्म अदा की जा रही थी, तो उसी समय दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन भड़क गई और हो हल्ला मचाते हुए दूल्हे के साथ विदाई से इंकार कर दी। जिस पर दोनों तरफ से वाद विवाद होने लगा। विवाद की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और दूल्हे को पकड़कर थाने लेकर चली आई। रातभर थाने में रहने के बाद सुबह संभ्रांत लोगों की पहल और दूल्हे द्वारा भविष्य में कभी भी नशा न करने की कसम खाने के बाद दुल्हन पति के साथ ससुराल जाने को तैयार हुई। इस घटना की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें