ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊजिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिला भोजन

जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिला भोजन

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला अस्पताल में अपर जिलाधिकारी ने शाम सात बजे से आधे घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान रात में मरीजों को भोजन...

जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिला भोजन
हिन्दुस्तान टीम,मऊThu, 06 Jul 2017 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला अस्पताल में अपर जिलाधिकारी ने शाम सात बजे से आधे घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान रात में मरीजों को भोजन नहीं देना पाया गया। वार्ड नम्बर एक के भर्ती कक्ष में आठ मरीज थे। लेकिन पूरी तरह से अंधेरा मिला। यहां केवल पंखे चल रहे थे। अस्पताल में व्यापक गंदगी पायी गयी। जबकि बेड पर पुरानी चादरे मिली। एडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित किया है। जिला अस्पताल में सब कुछ आल इज वेल का दावा किये जाने की पोल खुल गयी। अपर जिलाधिकारी मनीलाल ने शाम सात बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर चिकित्सक और स्टाफ मौके पर पाये गये, लेकिन अस्पताल में व्यापक दुर्व्यवस्था मिली। इसमें साफ-सफाई की स्थिति खराब थी। मरीजों के बेडों पर पुरानी चादरें बिछायी गयी थी। भर्ती वार्ड नम्बर एक में आठ मरीज थे, लेकिन पूरा अंधेरा छाया हुआ था। केवल पंखे चल रहे थे। मरीजों को रात में भोजन नहीं दिया जाना पाया गया। मरीजों ने बताया कि यहां पर कभी भी मरीजों को भोजन नहीं मिलता है। साथ ही बेडों पर पुरानी चादरें ही बिछायी जाती हैं और प्रकाश का भी अभाव रहता है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी को जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था खुलकर सामने आ गयी। एडीएम ने मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने की हिदायत दी। कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जायेगी। महिला अस्पताल में नहीं मिला दवाओं का स्टाक रजिस्टर मऊ। नगर मजिस्ट्रेट ने महिला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्यापक गंदगी पायी गयी। यहां पर भी मरीजों के लिए प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं थी। मौके पर चिकित्सक और स्टाफ तो मिला, लेकिन दवाओं का स्टाक रजिस्टर मांगने के बावजूद नहीं दिया गया। बताया गया कि उपलब्ध दवाएं मरीजों के लिए कम हैं। इस पर नगर मजिस्ट्रेट हंसराज यादव ने कड़ी फटकार लगाते हुए इन खामियों को दूर करने की कड़ी हिदायत दी। अस्पताल में साफ-सफाई नहीं मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट ने खूब फटकार लगायी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें