ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊहत्या कर फेंका मिला रिटायर्ड नेवी जवान का शव

हत्या कर फेंका मिला रिटायर्ड नेवी जवान का शव

थाना क्षेत्र के सरवां गरीबपुर से छह दिन से लापता रिटायर्ड नेवी जवान का शव सोमवार को झझवां स्थित तमसा के पानी में उतराया मिला। शव को देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। जवान के शरीर के कई हिस्सों पर...

हत्या कर फेंका मिला रिटायर्ड नेवी जवान का शव
हिन्दुस्तान टीम,मऊTue, 22 Aug 2017 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के सरवां गरीबपुर से छह दिन से लापता रिटायर्ड नेवी जवान का शव सोमवार को झझवां स्थित तमसा के पानी में उतराया मिला। शव को देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। जवान के शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के निशान थे। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। मामले में नामजद तीन आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया है। सरवां गरीबपुर निवासी व नेवी से रिटायर्ड जवान जयेंद्र सिंह उर्फ बाबू सिंह 16 अगस्त को अपने घर से जाने को कहकर निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो इसके परिजन परेशान हो उठे थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका था। मामले में जवान की मां गंगोत्री देवी ने उनके तीन मित्र शहर कोतवाली के मुंशीपुरा निवासी फैज, भीटी अंधा मोड़ निवासी रवि प्रकाश व चंदन के खिलाफ अपहरण करके छुपाने की तहरीर दी थी। मामले में पुलिस इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दी। पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ के लिये तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया था। सोमवार की सुबह जवान का शव हत्या करके तमसा में झझवां गांव के पास फेंका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों आरोपितों पर हत्या करके शव को छुपाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले में और जांच पड़ताल में जुटी है। घटना ने परिजनों को दहशत में ला दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें